जेल में हेमंत सोरेन के 60 दिन पूरे, अब ईडी करेगी चार्जशीट दायर, 31 जनवरी को हुई थी गिरफ्तारी

हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
रांचीः झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय आरोप पत्र दायर करेगी । गिरफ्तारी के साठ दिन पूरे होने तक ईडी को चार्जशीट फाइल करनी होती है लिहाजा शनिवार को ईडी चार्जशीट दायर करेगी । हेमंत को को ईडी ने 31 जनवरी  को गिरफ्तार कर लिया था । हेमंत पर  बड़गाईं अंचल की जमीन की अवैध खरीद बिक्री का आरोप है । ईडी ने हेमंत सोरेन से लंबी पूछताछ की है लेकिन माना जा रहा है कि उनका जवाब संतोषजनक नहीं था ।
आपको बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को नकारा है औऱ कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है ।  हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपाई सोरेन ने राज्य की कमान संभाली है । इस चुनावी साल में हेमंत का जेल से बाहर आना मुश्किल ही लग रहा है ।
See also  अवध ओझा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now