गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, जेएमएम से कल्पना सोरेन का नाम लगभग तय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 29, 2024

Dilip kumar verma

गिरिडीह- भारतीय जनता पार्टी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए  उम्मीदवार का एलान कर दिया है । बीजेपी ने  दिलीप कुमार वर्मा  पर अपना दांव खेला है ।  गांडेय विधानसभा में  20 मई को उपचुनाव होगा। गौरतलब है कि जेएमएम के डॉक्टर  सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से यह सीट खाली है।


बता दें कि दिलीप कुमार वर्मा भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर रहे हैं । बीजेपी के  किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं । बाद में बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश मंत्री बना दिया । जेएमएम ने अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि कल्पना सोरेन  ही गांडेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी ।

See also  नवरात्रि पर कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के छोटकी दुर्गा मंडप में की पूजा अर्चना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now