कल्पना सोरेन के नाम पर सोशल मीडिया पर बनाया फर्जी एकाउंट, केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2024

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर फर्जी एक्स अकाउंट बनाया गया है। इस मामले में रविवार शाम कल्पना सोरेन ने गोंदा थाने में शिकायत की है।
पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है। इस केस का अनुसंधान खुद गोंदा थाना प्रभारी अजय सिन्हा कर रहे है। वह जांच के दौरान साइबल सेल की मदद से एक्स अकाउंट का ip address हासिल करने का प्रयास कर रहे है। जिससे जिस मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ये एक्स अकाउंट बनाया गया है उसे पकड़ा जा सके।
कल्पना सोरेन ने बताया कि उनके नाम पर फर्जी एक्स एकांउट सोशल मीडिया पर संचालित किया जा रहा है। यह एकाउंट जनवरी 2024 में बनाया गया है। @kalpnasoren_jmm नाम से एकाउंट न तो उनके द्वारा और न ही पार्टी द्वारा बनाया गया है।

See also  Yashaswini Sahay कौन है जिसने रांची से कांग्रेस का टिकट कर लिया हासिल, संजय सेठ को देंगी चुनौती?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now