बंगाल की खाड़ी में बने एंडी साइक्लोन का झारखंड में असर, आज और कल होगा बारिश-वज्रपात-आलोवृष्टि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 19, 2024

रांची : बंगाल की खाड़ी में एक एंटी साइक्लोन बना हुआ है, जिसका असर सोमवार से रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में दिख रहा है। राजधानी रांची में सोमवार को शाम चार बजे से बारिश शुरू हुई। राजधानी में सोमवार को 15 मिमी बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ गिरने और जलजमाव की समस्या आई।

ranchi rain
मौसम विभाग ने आगे के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मार्च को भी बारिश के साथ वज्रपात होगा। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट रांची समेत गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सिंहभूम और लोहरदगा में भारी बारिश के लिए किया गया है।

wather

21 मार्च तक रांची समेत अन्य जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हवा की अधिकतम रफ्तार 40-50 किलोमीटर होगी। इस दौरान वज्रपात भी हो सकती है। यह प्रभाव 21 तक रहेगा।

See also  भाकपा-माले के क्रांति दिवस कार्यक्रम में बार-बालाओं का डांस, सांसद-विधायक भी हुए थे शामिल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now