बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगी रोक

रांची : गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोवंश तस्करी करने वालों से मारपीट के मामले में कोर्ट ने निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राज्य सरकार को एक हफ्ते के अंदर इस मामले पर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
बता दें, गोवंश तस्करी करने वालों के साथ मारपीट के आरोप में उनके खिलाफ देवघर के मनोहरपुर थाना में पिछले साल 2023 में कांड संख्या 281/23 दर्ज की गई थी ।थाने में प्राथमिकी होने के बाद दुबे ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था ।वहीं उनकी याचिका पर आज हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now