- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

मुंबई में कल्पना सोरेन ने भरी हुंकारः अब इंडिया झुकेगा नहीं, झारखंड में चेहरा बदला है चंपाई चाचा के नेतृत्व में हो रहा है विकास

रांची : मुंबई में हुए भारत जोड़ों न्याय यात्रा के समापन समारोह के उपलक्ष्य में हो रही महारैली को शिवाजी पार्क में कल्पना सोरेन ने संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए कल्पना ने कहा कि यहां पूरे भारत का समागम है।
रैली को संबोधित करते हुए कल्पना ने कहा कि अगर आने वाले भविष्य की आपको चिंता है तो आने वाले चुनाव में तानाशाही शक्ति को बदल कर दिखाईये। झारखंड में हमारे महागठबंधन के नेताओं ने दिखाया कि जितनी भी बड़ी शक्ति क्यों न आ जाए हमारी सरकार को हिला नहीं पाई। झारखंड में चेहरा बदल गया है लेकिन चंपाई चाचा के नेतृत्व में झारखंड विकास की ओर अग्रसर है।
सभी पार्टियों से अनुरोध है कि आपको लड़ना है डरना नहीं है। झारखंड में एक लाइन मशहूर हो रही है कि झारखंड झुकेगा नहीं , वैसे ही हमारा इंडिया गठबंधन झुकेगा नहीं।

bharat jodo yatra mumbai
राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होने मणिपुर की धरती को चुना जहां उस समय आग लगी हुई थी, मै एक आदिवासी समाज से आती हूं वहां उस समय उन महिलाओं की सूध लेने वाला कोई नहीं थी राहुल जी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होने इस समय इस धरती को चुना, आज भी वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार मूक बनी हुई है, लेकिन राहुल जी को उन लोगों की पीड़ा दिखी और मै इसके लिए उनका आभार प्रकट करती हूं। मेरे ससूर जी शिबू सोरेन जी ने महाजनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और आज हेमंत सोरेन जी भी उसी लड़ाई को लड़ते लड़ते जेल के अंदर चले गए। आने वाला वक्त ये दिखा देगा कि अब झारखंड में भाजपा का कमल कभी नहीं खिलेगा, वहां अगर रहेगा तो महागठबंधन की सरकार रहेगी।

See also  JSSC की तीसरी पाली की परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने पर कार्रवाई, बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की माँग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now