अंबा परिवार की मुश्किलें बढ़ी, ED छापेमारी में मिले 35 लाख कैश, अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन कब्जा को लेकर हुई रेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2024

अंबा प्रसाद के करीबियों के घर ED की दबिश, रांची सहित कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

रांची : बड़कगांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के 20 ठिकानों पर ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 35 लाख रूपये कैश बरामद किये गए। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी की टीम ने जब्त किये थे।
ईडी ने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने रखी है। ईडी की टीम को उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने के कई दस्तावेज मिले। ईडी ने अंबा परिवार पर इन्ही मामलों को लेकर हुए केस को देखते हुए और उससे जुड़ी शिकायत आने के बाद रेड की थी। इसके साथ ही कई डिजीटल डिवाइस, सर्किल ऑफिस और बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिख गई डायरियां और रसीद भी बरामद किये गए। इसके साथ साथ कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है जिन्हे ईडी ने जब्त कर लिया है।

See also  असम की ID से साहिबगंज में बनाया जा रहा था आधार कार्ड, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

ed post
वही ईडी छापेमारी को लेकर अंबा बीजेपी और केंद्रीय एजेंसी पर हमलावर हो गई है। उन्होने कहा कि दो दिन तक उनके ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान उन्हे प्रताड़ित किया गया। मै टूटने वाली नहीं हूं, मै इनके आगे झूकने वाली नहीं हूं। बुधवार को अंबा ने छापेमारी को दौरान कहा था कि बीजेपी ने उन्हे हजारीबाग और चतरा से लोकसभा लड़ने का दवाब बनाया था वो नहीं मानी इसलिए उनके यहां छापेमारी की गई है।

amba post 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now