रांची पुलिस ने ED अधिकारियों और पत्रकारों को भेजा नोटिस, हेमंत सोरेन द्वारा एसटी-एससी थाने में दर्ज केस का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 14, 2024

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एसटी-एससी थाने में दर्ज कराये गए केस मामले में रांची पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को नोटिस भेजा है। ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा सहित दो अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है ।रांची पुलिस ने CRPC-41A के तहत उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है ।नोटिस का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है ।रांची पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान पदाधिकारी भी बनाया है।

हेमंत सोरेन ने एसटी एससी थाने में आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया था ।ईडी पर छवी खराब करने का हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया था।  27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी । हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

See also  तीन-धनूष के साथ प्रचार कर रहे है हेमंत और कल्पना, मुख्यमंत्री ने कहा असम में आदिवासियों की स्थिति देखकर आती है शर्म

वहीं दूसरी तरफ रांची पुलिस के गोंदा थाना के द्वारा दिल्ली के मीडिया संस्थानों के साथ साथ रांची के मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है ।मीडिया संस्थानों से पूछा जा रहा है कि 27 जनवरी को तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन स्थित आवास की खबर किस स्रोत से प्रकाशित की गई ।दिल्ली और रांची स्थित मीडिया संस्थान के पत्रकार को भेजे गए नोटिस में उपस्थित होकर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now