- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

असामाजिक तत्वों ने रांची के तीन मंदिरों में मूर्तियों को किया खंडित, नाराज लोगों ने सड़क को किया जाम

रांची : असामाजिक तत्वों ने रांची में सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने की एक बार और प्रयास किया है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा असामाजिक तत्वों ने तीन मंदिरों में तोड़फोड़ कर मूर्ति को खंडित किया है।
सोमवार सुबह जब श्रद्धालू मंदिर पहुंचे तो देखा कि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं खंडित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगांं के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी रांची में मंदिर के मूर्तियों को खंडित करने और चोरी की घटनाएं हुई है और इसी तरह का आक्रोश लोगों का देखने को मिला है।

See also  दिल्ली के सदर बाजार में खरीदारी करने उमड़ी भीड़, महिलाओं से धक्का-मुक्की, देखें VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now