हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में कल्पना सोरेन की हुंकार, कहा- झारखंडियों की DNA में है नहीं झुकना

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में कल्पना सोरेन ने रविवार को पहली सभा की। रैली में मिले कार्यकर्ताओं और जनता के जोश से कल्पना सोरेन का आत्मविश्वास बढ़ता हुआ दिखा। कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार हेमंत सोरेन के खिलाफ षड्यंत्र रच सकती है पर उन्हे झूका नहीं सकती। उन्होने आगे कहा कि झारखंडियों के डीएनए में है ही नहीं झूक जाना।
कल्पना ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट पर दो पोस्ट लिखा, पहले पोस्ट में उन्होने लिखा कि आज संथाल परगना में बरहेट के भोगनाडीह की वीर और क्रांतिकारी भूमि को नमन करने का परम सौभाग्य मिला।

अंग्रेज शोषकों और महाजनों के शोषण, अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए इस वीर भूमि से एक ही परिवार के 6 भाई-बहनों – अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने हूल विद्रोह किया था।

शोषण और अत्याचार के खिलाफ हमारे वीर पुरुखों के संघर्षों को ही हेमन्त जी ने अपनाया है। हेमन्त जी कहते भी हैं – हमारे DNA में ही नहीं है झुक जाना। हमारे पूर्वजों ने हमें झुकना सिखाया ही नहीं है।

आने वाले समय में विपक्ष को उनके षड्यंत्र का करारा जवाब दिया जायेगा।

हूल जोहार!
झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!
जय झारखण्ड!
हेमन्त है तो हिम्मत है!

#झारखण्ड_झुकेगा_नहीं

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

kalpna soren post kalpna post 8
दूसरे पोस्ट में भी बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होने लिखा कि झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी के प्रति आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और साथ अद्भुत है।
हमें झारखण्ड के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मिलकर षड्यंत्रकारियों से लड़ना है। आपके बेटे और भाई हेमन्त जी के खिलाफ केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ षडयंत्र रच सकती है पर उन्हें झुका नहीं सकती। झारखण्डियों के DNA में है ही नहीं झुक जाना।

जय जोहार!🏹
जय झारखण्ड!
हेमन्त है तो हिम्मत है!

#झारखण्ड_झुकेगा_नहीं

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

kalpna soren post 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now