रांची में शिलान्यास के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज मोहल्ले वाले बैठे धरने पर, किया सड़क को जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

रांची : राजधानी रांची में पुनदाग थाना के पास “सड़क बनाओ आंदोलन” बैनर के तहत कृष्णा नगर कॉलोनी और Forest Research Centre Road पर बसे हुए मोहल्ला के करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने शांतिपूर्वक ढंग से आज धरना दिया।इस आंदोलन को लालगुटवा पंचायत और कटहल मोड़ इलाका के विख्यात समाजसेवी प्रकाशलाल शाहदेव ने अपनी गरिमामय उपस्थित से न केवल लोगों का मनोबल बढ़ाया बल्कि अपनी ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया । उपस्थित लोगों ने सड़क के जर्जर अवस्था की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया और अपनी बातें रखी। “No Road No Vote” , “रास्ता नहीं तो सड़क नहीं”के नारे भी लगे। उन्होंने बड़ी ही गंभीरता से सबकी बातें सुनी और सड़क निर्माण में जो भी अड़चनें आ रही है उन्होंने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि वह व्यक्तिगत तरीके से इसके निर्माण के लिए प्रयत्नशील होंगे। उन्होंने युवा वर्ग को इस तरह के आंदोलन से जुड़ने और समाज के विकास में भागीदारी बनने के लिए आवाहन किया।
आंदोलन में श्रीकांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा, पी सिंह श्री एस के सिन्हा, एस सी माहातो, राजेश जायसवाल , अरुण कुमार सिंह , जनार्दन बैठा, सुधीर टोप्पो ,भोला महतो समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

See also  रांची में चोरों का उत्पात : कई दुकानों में ताला तोड़कर की चोरी

pundag pradarshan

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now