एक्शन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, निरीक्षण के दो दिन बाद ही जुडको के अधिकारियों के साथ कांटाटोली फ्लाइओवर को लेकर की बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2024

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन विकास कार्यो को लेकर पूरे एक्शन मोड़ में आ गए है। सीएम ने रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर के कार्य प्रगति को लेकर आज जुडको के अधिकारियों तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

अब और विलंब नहीं हो

मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों को से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में और विलंब नहीं हो, इस बाबत कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं ।

हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट समर्पित करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे कांटाटोली फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह समर्पित करें, ताकि उसकी समीक्षा विस्तृत रूप से हो सके। इससे कार्यों की निगरानी करने में भी सहूलियत होगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी अहमियत रखता है। इसके चालू होने से ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी।

See also  नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले SP अजय कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, लोहरदगा DC-DDC ने सलामी देते हुए शहादत को किया याद

इस वर्ष अगस्त तक निर्माण पूरा होने का दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री को जुडको के अधिकारियों ने बताया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और इस वर्ष अगस्त तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में विलंब होने की वजह कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। लेकिन, अब तीव्र गति से निर्माण कार्य चल रहा है और अगस्त तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटा टोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का किया था निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटाटोली और सिरमटोली फ्लावर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था । उन्होंने यह भी कहा था कि इसके निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि आवागमन में आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े ।

See also  चंपाई सोरेन को विधानसभा में BJP नहीं दे रही है बोलने का मौका, हेमलाल मुर्मू बोले कुछ दिनों में पता चल जाएगा आटा-चावल का भाव

इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव -सह- प्रबंध निदेशक ,जुडको अरवा राजकमल एवं जुडको के अधिकारी तथा निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now