जामताड़ा में बड़ी दुर्घटनाःआग की सूचना के बाद ट्रेन से कूदे यात्री, दो यात्री का शव बरामद

जामताड़ा : इस वक्त की बड़ी खबर जामताड़ा से आ रही है जहां जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के बीच बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेन के चपेट में आने से 2 लोगों के मरने की सूचना आ रही है। कालाझरिया के पास ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए है।
बताया जा रहा है कि अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना के बाद कई लोग ट्रेन से नीचे कूद गए और यात्रियों के ऊपर से झाझा-आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से 2 यात्रियों के मरने की सूचना आ रही है। अंधेर होने की वजह से मरने वालों की संख्या और रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी हो रही है।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गई और हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो शव बरामद किये गए है।

जामताड़ा हादसे पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताते हुए कहा कि जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।

See also  चंपाई, सीता और लोबिन ने पाकुड़ में मांझी परगना सम्मेलन को किया संबोधित, बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर सरकार पर बोला हमला

ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।champai post 1

jamtara

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now