राहुल गांधी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के एक बड़े नेता की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, इस बार भी दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे राहुल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 26, 2024

दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी इस बार भी दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंग। एक केरल की वायनाड सीट से और दूसरा यूपी के रायबरेली या अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते है कि गांधी परिवार की पारंपरिक सीट पर राहुल अपनी दावेदारी बनाये रखना चाहते है। रायबरेली सीट से सोनिया गांधी अब राजस्थान से राज्यसभा जा चुकी है। इसलिए रायबरेली की सीट खाली हो गई है, इस पर गांधी परिवार से ही कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा। प्रियंका या राहुल दोनों के नामों की चर्चा चल रही है। पिछली बार अमेठी सीट पर राहुल गांधी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। राहुल और प्रियंका भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक साथ रायबरेली और अमेठी में नजर आए थे।
वही दूसरी ओर केरल के वायनाड सीट पर इंडिया गठबंधन के बड़े नेता की पत्नी राहुल गांधी को चुनौती देने जा रही है। वायनाड सीट पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा लेफ्ट पार्टी की ओर से उम्मीदवार होंगी।

See also  पटना में लड़के और लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी, ऑनर किलिंग का मामला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now