बजट सत्र में हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं, झारखंड हाईकोर्ट सोमवार को करेगी सुनवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 23, 2024

हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन दायर की, ED कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने पर फैसला अब सोमवार को होगी। शुक्रवार को हेमंत सोरेन की याचिका पर आंशिक सुनवाई करते हुए जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की है।
बता दें कि रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने गुरुवार को हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद हेमंत सोरेन ने रांची PMLA कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी । पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता पियूष चित्रेश और श्रेय मिश्रा ने बहस की। ईडी ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, अब कोर्ट 26 फरवरी को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

See also  CM आवास पर हुई सत्ता पक्ष की बैठक में विधायकों के हस्ताक्षर कागज पर लिये गए !बन्ना ने कहा- आत्मरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now