पूर्व राज्यपाल सत्यापाल मलिक के घर CBI का छापा, जम्मू कश्मीर में 30 ठिकानों पर रेड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2024

दिल्ली : बिहार, मेघालय और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे सत्यापाल मलिक के घर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। पूर्व राज्यपाल के दिल्ली स्थित घर और दफ्तर में तलाशी ली जा रही है। इसके साथ ही केंद्रीय एजेंसी जम्मू कश्मीर के 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह मामला किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित किरू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए 2019 में 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उन्हें राज्य का गवर्नर रहते (तब जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश नहीं बना था) परियोजना से संबंधित दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी । बता दें कि वह 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। CBI ने पिछले महीने भी इस केस में चल रही जांच के सिलसिले में दिल्ली  और जम्मू-कश्मीर में लगभग 8 स्थानों पर छापा मारा था।

See also  बिहार में मुखिया के घर से एके-47 कारतूस व हैंड ग्रनेड बरामद, पति गिरफ्तार

सत्यपाल मलिक ने सीबीआई की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, पिछले 3-4 दिनों से मैं बीमार हूं और अस्पताल में भर्ती हूं. जिसके वावजूद मेरे मकान में तानाशाह द्वारा सरकारी एजेंसियों से छापे डलवाएं जा रहे हैं. मेरे ड्राईवर, मेरे साहयक के ऊपर भी छापे मारकर उनको बेवजह परेशान किया जा रहा है. मैं किसान का बेटा हूं, इन छापों से घबराऊंगा नहीं. मैं किसानों के साथ हूं.’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now