बड़ी खबरः JSSC चेयरमैन नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

रांची : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड स्टॉफ सलेक्शन कमीशन(JSSC) से आ रही है। जेएसएससी के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। निजी कारणों का हवाला देते हुए नीरज सिन्हा ने त्यागपत्र दिया है।
जेएसएससी पेपर लीक के बाद जेएसएससी को लेकर ये बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा ने 27 सितंबर 2023 को पद संभाला था। 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा 12 फरवरी 2021 से लेकर 11 फरवरी 2023 तक झारखंड के डीजीपी रहे थे।चार लाइन के इस्तीफे में जेएसएससी के चेयरमैन ने लिखा है कि व्यक्तिगत कारणों से मैं आज दिनांक 21.02.2024 के अपराह्न में अध्यक्ष, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पद से त्याग-पत्र समर्पित करता हूं और पदभार का स्वत: परित्याग करता हूं।

jssc 4

See also  सूखे के आकलन को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now