पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं कोर्ट गुरूवार को सुनायेगा फैसला

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में शामिल होंगे या नहीं होंगे इसका फैसला अब गुरूवार को होगा। पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखा है।
हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता ने कोर्ट में बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो और जेएमएम विधायक नलिन सोरेन का हवाला दिया। उन्होने कोर्ट को बताया कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्तीय बिल पेश होना है इसलिए हेमंत सोरेन का उपस्थित होना अनिवार्य है। ईडी की ओर से इस मामले पर विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस की।
इससे पहले हेमंत सोरेन को कोर्ट ने चंपाई सोरेन सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान एक घंटे के लिए सत्र में भाग लेने की इजाजत दी थी। 31 जनवरी को जमीन घोटाले में गिरफ्तार होने बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को रिमांड पर लिया था जिसमें उनसे पूछताछ की गई थी। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा जेल में है। 23 फरवरी को उनके न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में, JMM कार्यकर्ता आज से ED के खिलाफ करेंगे राजभवन मार्च
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now