लोहरदगा : राज्य के तेज तर्रार IPS अधिकारियों में गिने जाने वाले लोहरदगा के एसपी हारिस बिन जमां ने क्राइम को लेकर जीरो टॉलरेंस के अपने अभियान के तहत लोकसभा चुनाव से पहले सात थानों में नये थाना प्रभारियों की नियुक्ति की है।
बेहतर पुलिसिंग के अपने अनुभवों का इस्तेमाल करते हुए एसपी ने सात थानों में नये थाना प्रभारियों को पदस्थापित किया है। कुलदीप राज टोप्पो को कुडू थाना प्रभारी, दिनेश कुमार को पेशरार थाना प्रभारी, हर्षवर्द्धन कुमार सिंह को किस्को थाना प्रभारी, वारिस हुसैन को बगडू थाना प्रभारी, अरविंद सिंह को भंडरा थाना प्रभारी, रामाशिष यादव को सेरेंगदाग थाना प्रभारी और गैलन रजवार को जोबांग थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी अभी लोहरदगा पुलिस केंद्र से पदस्थापित थे। रांची में ग्रामीण एसपी और यातायात एसपी के रूप में हारिस बिन जमां के बेहतर कार्य को देखते हुए ही उन्होने लोहरदगा में पदस्थाति किया गया था। इसके बाद से कानून व्यवस्था को लेकर हासिन बिन जमां कई बड़े फैसले लेते रहे है, लोकसभा चुनाव से पहले एसपी ने ये कदम उठाया है।



