अभिनेत्री अमीषा पटेल का बयान होगा दर्ज, चेक बाउंस मामले में 27 फरवरी को दर्ज कराना है बयान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

रांची : अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले में 27 फरवरी को सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज करवाएंगी। जेएमएफसी डीएन शुक्ला की अदालत में अमीषा पटेल और बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रुमर का बयान दर्ज किया जाएगा। आपको बता दें,मध्यस्ता के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता की पेशकश हुई थी ।दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाया, जिसके बाद अदालत ने अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है ।

रांची के रहने वाले फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह की ओर से अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल से जुड़ा हुआ है ।जिसे अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में यह केस दायर किया था ।जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी, चेक बाउंस और धमकी देने का आरोप लगाया है ।शिकायतकर्ता अजय कुमार ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम करोड़ों रुपए ऐंठेने का आरोप लगाया है ।उन्होंने आगे बताया कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे ।वहीं भारी रकम लेने के बाद अमीषा पटेल ने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया।

See also  लोहरदगा में पुलिस और JJMP नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारी मात्रा में हथियार किया गया बरामद

एकरारनामा के अनुसार जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग भी की थी इस बीच काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में तीन करोड़ रुपए के चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे ।  इसके बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now