लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 9 लोगों की हुई मौत, 9 लोग घायल

लखीसराय: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 9 लोगांं की जान चली गई, जबकि बताया जा रहा है कि हादसे में 9 अन्य लोग घायल हो गए है। इसमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है, घटना आज रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। यह एक्सीडेंट लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के पास हुआ है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अनिल मिस्री ने बताया कि हादसे में मारे गए हमारे संबंधी मनोज कुमार ने ऑटो ड्राइवर से कहा था कि कुछ लोगों को हलसी से लखीसराय लाना है। ऑटो में सवार लोगों को लोकर ड्राइवर हलसी से लखीसराय ला रहा  था, इसी दौरान  रामगढ चौक थाना क्षेत्र के झुलौना गांव के पास एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी।  इस हादसे में ऑटो में सवार सभी 14 लोग  जख्मी हो गए थे जिसमें 8 लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बाकी बचे छह लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

See also  70 हजार घूस लेते गिरफ्तार देवघर के सिविल सर्जन को हाईकोर्ट से मिली जमानत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now