बिहार में बीजेपी नेता को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बेतिया : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां भारतीय जनता पार्टी जिला समिति के सदस्य नागेंद प्रसाद को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है, घटना बेतिया के आईटीआई कॉलोनी का है, पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने भारतीय जनता पार्टी जिला समिति सदस्य नागेंद प्रसाद को गोली मार दी है जिसके बाद आनन फानन में उन्हें बेतिया जीएमसीएच अस्पताल लाया गया है, मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं गोलीकांड की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

See also  लोहरदगा के राष्ट्रीय लोक अदालत में 2575 मामले का हुआ निष्पादन, 430 करोड़ रूपये राजस्व की हुई वसूली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now