चंपाई कैबिनेट में पुराने मंत्री ही होंगे रिपीट, नये मंत्री के रूप में बसंत सोरेन की कैबिनेट में होगी इंट्री

रांची : चंपाई सोरेन सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। नये मंत्रियों को लेकर जारी खींचतान के बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रहे सभी मंत्री एक बार फिर से कैबिनेट में शामिल हो सकते है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेएमएम से जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी और हफीजुल हसन मंत्री बनेंगे। वही शिबू सोरेन के परिवार से बसंत सोरेन को कैबिनेट में जगह मिलेगी। सीता सोरेन के नाम को लेकर अभी तक सहमति नहीं बनी है। सीता सोरेन कैबिनेट में जगह चाहती है, लेकिन उन्हे किसी महत्वपूर्ण आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर एडजस्ट किया जा सकता है। गुरूवार देर रात मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के साथ मंथन किया था।
कांग्रेस की ओर से एक बार फिर रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख मंत्री बनेंगे। चंपाई सोरेन सरकार में मंत्री पद की चाह रखने वाले दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप जैसे विधायकों को मासूसी हाथ लगेगी।

See also  झारखंड की जेलों में अब पूर्व सैन्य अधिकारी संभालेंगे जेलर का पद, सरकार को भेजा गया प्रस्ताव
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now