कोर्ट में पेश किये जाने से पहले हेमंत सोरेन से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने ED दफ्तर में की मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2024

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी रिमांड गुरूवार को खत्म हो रही है। उससे पहले ईडी दफ्तर में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने उनसे मुलाकात की। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई। इससे पहले कल्पना ने अपने शादी की सालगिरह और रविवार को मुलाकात की थी।
13 दिनों से जारी ईडी की रिमांड खत्म होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा या कैंप जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। हेमंत सोरेन के खिलाफ हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर जेएमएम ने न्याय यात्रा शुरू की है। ईडी हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी उससे पहले पत्नी कल्पना सोरेन ने उनसे मुलाकात की है।

See also  हेमंत सोरेन के साथ शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए कल्पना ने लिखा भावनात्मक पोस्ट, झारखंड की बेटी हूं और बहू भी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now