विधानसभा में हुई लालू और नीतीश कुमार की मुलाकात, मनोज झा और संजय यादव के नामांकन के दौरान हुई मुलाकात

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2024

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की मुलाकात विधानमंडल के परिसर में हुई। महगठबंधन की सरकार टूटने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात थी। दोनों एक दूसरे से पूरे गर्मजोशी से मिले। नीतीश ने लालू और राबड़ी को हाथ जोड़कर नमस्कार किया है हालचाल जाना। बगल में खड़े तेजस्वी से भी मुस्कुरा कर नीतीश मिले। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच किसी तरह की कोई तल्खी नहीं दिखाई दी। इस दौरान लालू यादव के समर्थक लालू-तेजस्वी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

lalu nitish tejashwi
राज्यसभा चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार मनोज झा और संजय यादव के नामांकन को लेकर लालू यादव गुरूवार को विधानसभा पहुंचे थे। विधानसभा पहुंचने पर लालू ने सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के चेंबर में जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी वहां मौजूद थे। दोनों उपमुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। लालू ने नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। तेजस्वी ने कहा कि लालू चाहते थे नंद किशोर विधानसभा अध्यक्ष बने तो निर्विरोध उनका निर्वाचन हो, इसलिए महागठबंधन ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं दिया।

See also  नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण

lalu nand kishor

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now