अपने घर में झारखंड क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार, रणजी ट्रॉफी में हरियाणा ने दी शिकस्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2024

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मैच में मेजबाद झारखंड टीम को हरियाणा ने एक पारी और 205 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। अपने घरेलू ग्राउंड पर शुरूआत से ही झारखंड की टीम बैकफुट पर नजर आई।
हरियाणा की ओर से जयंत यादव और निशांत ने घातक गेंदबाजी की। हरियाणा ने पहली पारी में झारखंड के खिलाफ 509 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में झारखंड की पारी 119 रनों पर ही सिमट गई। फॉलोआन के बाद भी झारखंड का खराब प्रदर्शन जारी रहा है और पूरी टीम 185 रनों पर खत्म हो गई। झारखंड के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।
रविवार को भी झारखंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज विकास विशाल को अंशुल कंबोज ने पारी के तीसरे ही ओवर में अंकित कुमार के हाथों पेवेलियन भेज दिया। उसके बाद उत्कर्ष सिंह व कुमार सूरज ने मिलकर दूसरे विकेट की साझेदारी में 56 रन जोड़कर पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, सात चौके के साथ 53 रन बनाने वाले उतकर्ष को जयंत यादव ने बोल्ड कर दिया। इस झटके से झारखंड उबर भी नहीं पाया था कि कुमार सूरज (43) को राहुल तेवतिया ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद झारखंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

See also  झारखंड में ठंड से परेशान लोगों को राहत के संकेत, अगले 3 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now