रांची के डीएवी कपिलदेव में मनाया गया DAV के संस्थापक महात्मा एन डी ग्रोवर की पुण्यतिथि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 6, 2024

रांची : झारखंड, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल में कई डीएवी स्कूल की स्थापना करने वाले महात्मा एन डी ग्रोवर की पुण्यतिथि रांची के डीएवी कपिलदेव में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किए। उन्होंने महात्मा एन डी ग्रोवर जी द्वारा बताए रास्ते पर चलने की सलाह दी ।प्राचार्य ने बताया कि झारखंड की मिट्टी से ग्रोवर सर को बहुत लगाव था। प्राचार्य ने महात्मा एन डी ग्रोवर से संबंधित कई अन्य प्रसंग भी सुनाए । उन्होंने कहा कि ग्रोवर सर शिक्षा का संपूर्ण प्रसार चाहते थे। वे चाहते थे कि बालकों की तरह बालिकाओं को भी शिक्षा का मौका मिले।सभी बच्चों में आर्य समाज के संस्कार दिखाई दे। मौके पर शिक्षिका साधना शर्मा तथा छात्रा आराधना सिन्हा ने भी महात्मा एन डी ग्रोवर सर को याद किया। इस अवसर पर बच्चे और शिक्षक मौजूद थे।

dav kapildev

See also  झारखंड में अभी और बढ़ेगी ठंड, आठ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अगले तीन दिन बेहद अहम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now