चंपई सोरेन ने पास किया विश्वास मत, पक्ष में मिले 47 वोट, विपक्ष में 29 वोट पड़े

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 5, 2024

Confidence Motion

रांचीः झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विश्वास मत पास कर लिया है । सदन में जोरदार भाषण के बाद चंपई सोरेन ने विधायकों से विश्वास जताने की अपील की जिसके बाद हुई वोटिंग में जेएमएम गठबंधन को 47 वोट मिले जबकि विरोध में वोट 29 वोट मिले  ।  झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम चंपई सोरेन की ओर से विश्वास मत का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। 82 सदस्यीय विधानसभा में गांडेय विधानसभा सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के त्यागपत्र के कारण खाली है। जबकि जेएमएम रामदास सोरेन और बीजेपी के इंद्रजीत महतो विधानसभा नहीं पहुंच गए। घाटशिला के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन किडनी की समस्या के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो लंबे समय से हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाजरत हैं।

विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। खाता-बही नहीं, साजिश के तहत हेमंत सोरेन को फंसाया विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को उस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसका कोई खाता-बही नहीं हैं। जबकि बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही का ईडी ने 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल-हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी बातों को सदन में रखते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

See also  IAS अधिकारी उत्कर्ष कुमार ने पूर्व DGP नीरज सिन्हा की बेटी के साथ की शादी, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दी बधाई

उन्होंने 31 जनवरी की रात को काली रात बताते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला अध्याय बन गया। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी की रात को देश में पहली बार किसी सीएम या पूर्व सीएम या किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी राजभवन में हुई। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल रहा है। आरोप साबित हुआ तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे हेमंत सोरेन ने ईडी के सभी आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यदि उनके नाम की 8.5 एकड़ जमीन के कागजात को सामने रख दिया जाए, तो वे राजनीति से सन्याय ले लेंगे। इतना ही नहीं वे झारखंड छोड़ कर चले जाएंगे। मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, वक्त के लिए बचा का रखूंगा-हेमंत हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, वक्त के लिए बचा कर रखूंगा। उन्होंने कहा कि राजभवन में पहली बार किसी की गिरफ्तारी हुई है। अब यह देखना कि राष्ट्रपति भवन, लोकसभा अध्यक्ष के आवास से गिरफ्तारी की शुरुआत कब होगी।

See also  IAS संजीव हंस को मिली बड़ी राहत, नीतीश सरकार ने निलंबन लिया वापस

बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस देश और झारखंड विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जो भी गया, वो जेल गया। अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने ही शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को जेल भिजवाया। अब हेमंत सोरेन जेल गए, इसलिए सीएम चंपई सोरेन को भी सावधान रहे। उन्होंने कहा कि 4 वर्षां के कार्यकाल में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को दीमक की तरह से चाटने का काम किया है। कांग्रेस के साथ जो सटा, जेल गया-बाउरी बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कांग्रेस देश और झारखंड विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जो भी गया, वो जेल गया। अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने ही शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को जेल भिजवाया। अब हेमंत सोरेन जेल गए, इसलिए सीएम चंपई सोरेन को भी सावधान रहे।

उन्होंने कहा कि 4 वर्षां के कार्यकाल में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने झारखंड को दीमक की तरह से चाटने का काम किया है। कांग्रेस,आजसू पार्टी, झाविमो और माले विधायक ने भी बातों रखा विश्वास मत प्रस्ताव पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप, आजसू पार्टी के सुदेश महतो और भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने भी अपनी बातों को रखा। मनोनीत विधायक ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन भी सदन में बोले विधानसभा में मनोनीत विधायक ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन ने भी सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत हमारे जैसे लोगों के सदन पहुंचने का रास्ता बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा- ‘मैं देश का अंतिम मनोनीत विधायक हूं।’ उन्होंने कहा कि हम एक हैं, हमारा भारत एक हैं, हमें धर्म के नाम पर अलग न करें, राम के नाम

See also  मोदी की घेराबंदी करने देश के दौरे पर निकलेंगे नीतीश कुमार, झारखंड और यूपी ही नहीं गुजरात-महाराष्ट्र में भी करेंगे कार्यक्रम

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now