धनबाद में गरजे मुख्यमंत्री चंपई सोरन, जेएमएम की स्थापना दिवस पर लगा नारा -टूटेगा जेल का ताला, छूटेगा हेमंत सोरेन

Jmm sthapna Diwas

धनबाद : रविवार जेएमएम द्वारा 52 वां स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ ग्राउंड मे मनाया गया, जहां सैकड़ो की संख्या मे विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा विशाल जुलूस  हुए पंडाल में पहुँचे ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शिरकत की। वही राज्यसभा सासंद माहुआ माजी ,जेएमएम युवा मोर्चा  सांसद विजय हांसदा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी द्वारा गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम मे मौजूद लोग नारा लगा रहे थे  *जेल का ताला टुटेगा, हेमत सोरेन छुटेगा..।

सांसद विजय हांसदा द्वारा दिशोम गुरू ने संदेश पढ़ा की वे अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। आज भाजपा षड्यंत्र रच कर आज मेरे बेटे और परिवार को परेशान कर रही है, पर हम भी डरने वाले नहीं,हम सतत झारखंड के आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे। 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने धनबाद के जनता को संबोधित करते हुऐ “कहा की 2019 से जब से जेएमएम की सरकार बनी तब से ही भाजपा सरकार को अस्थिर करने में  लगी रही है।  यह  सरकार अंतिम पायदान तक खडे व्यक्ति तक योजनाऐ पहुचाने का कार्य किया है। झारखंड की धरती खनिज संपदा से धनी है पर केन्द्र सरकार एक एक कर आदिवासियो और जनता की जमीन को खोद कर खनिज लुट कर ले जा रही है और आज धनबाद  की जनता त्रस्त है।” इसी धनबाद की धरती पर झामुमो पार्टी की स्थापना की गई थी, और आज फिर से हम सबको एकता दिखाकर भाजपा की कूटनीति से बचना होगा।

इस दौरान स्थापना दिवस समारोह में जेएमएम जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, केन्द्रीय जिटा अध्यक्ष आमितेश सहाय, जेएमएम नेता निलम मिश्रा सहित अन्य  नेता एव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now