राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा पहुंचा धनबाद, बोकारो के रास्ते कल पहुंचेगी रांची

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 4, 2024

रांची : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को धनबाद पहुंची है। धनबाद से बोकारो होते हुए ये यात्रा सोमवार को रांची पहुंचेगी। रांची में राहुल गांधी के कई कार्यक्रम होंगे।
राहुल गांधी धुर्वा में एचईसी के कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये है। रांची में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान 1500 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात होंगे। इसके साथ सीआरपीएफ के भी जवानों की तैनाती की गई है।
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि यात्रा के रांची पहुंचने और प्रस्तावित सभा स्थल पर बिजली-पानी, फूड सेफ्टी, सेफ हाउस, वैकल्पिक मार्ग , कार्केड और टीम के लिए वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया था।
धनबाद पहुंचने पर राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने और उन्हे देखने के लिए सड़कों पर लोग उमड़ पड़े। पाकुड़ में राहुल गांधी की यात्रा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए थे। शनिवार को राहुल गांधी ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया था।

See also  पवन सिंह को Y+ कटेगरी की सुरक्षा मिली,11 सुरक्षाकर्मी और दो कमांडो के घेरे में रहेंगे भोजपुरी सुपरस्टार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now