झारखंड मामले को लेकर INDIA गठबंधन ने संसद में उठाया, राज्यपाल द्वारा शपथग्रहण में देरी किये जाने पर जताई आपत्ति

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2024

दिल्ली : झारखंड में सरकार गठन को लेकर हो रही देरी के विरोध में इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने संसद के अंदर अपना विरोध प्रकट किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार में शपथग्रहण तुरंत करा दिया गया और झारखंड में शपथग्रहण कराने में इतनी देरी हुई। नीतीश कुमार जी को बिहार में 12 घंटों में Oath दिलवाई गई, पर झारखंड में नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी को Oath दिलवाने में गवर्नर इतना विलंब क्यों कर रहें है ? ये शर्मनाक बात है।कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबु सोरेन का दोष केवल ये है कि उन्होंने कभी सांप्रदायिक शक्तियों से समझौता नहीं किया। इसलिए एक आदिवासी निर्वाचित मुख्यमंत्री को परेशान किया जा रहा है।”
झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे दिये जाने के तीन दिन बाद नई सरकार का गठन हो रहा है। गुरूवार देर रात राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। वही बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के 6 घंटे के अंदर ही नई सरकार का गठन हो गया था। इंडिया गठबंधन के नेता इसके लिए राज्यपाल की भूमिका और केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे है।
वही बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने इंडिया गठबंधन की आपत्ति पर कहा कि “…ये सभी(विपक्ष) उसी मानसिकता के रहे हैं। इन्होंने बहुत दबाव की राजनीति की है… क्या हमने हेमंत सोरेन के पास पैसा रखा?… अब उनका(हेमंत सोरेन) पाप का घड़ा फूट गया है और INDIA गठबंधन के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।”

See also  Hemant Soren: निकले जेल से बाहर, चाचा के श्राद्ध में शामिल होने की मिली है इजाजत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now