हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद, गोड्डा में लगे राजकीय मेले को रात में कराया गया बंद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 1, 2024

रांची : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने गुरूवार को झारखंड बंद बुलाया है। समस्त आदिवासी मूलवासी संगठन ने झारखंड बंद का एलान किया है।
वही गोड्डा में लगे राजकीय मेले को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद ही प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया। हालांकि मेला बंद करने को लेकर मेला घुमने आये लोगों में नाराजगी भी देखी गई। राज्य में आदिवासी संगठनों के बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने बताया कि बंद का आह्रवाहन केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी सेना, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत, झारखंड क्रिश्चिन यूथ एसोसिएशन, आदिवासी लोहरा समाज और अन्य संगठनों ने किया है। आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है। आदिवासी संगठनों के द्वारा बुलाये गए बंद पर जेएमएम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होने किसी बंद का कोई कॉल नहीं किया है। जेएमएम प्रवक्ता विनोद पांडे ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

See also  लालू यादव-राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी, बिहार सरकार ने वापस लौटाई सुरक्षा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now