हेमंत सोरेन का इस्तीफ़ा चम्पई सोरेन होंगे झारखंड में नए मुख्यमंत्री, ED कि हिरासत में पहुँचे राजभवन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2024

राँची प्रवर्तन निदेशालय और हेमंत सोरेन के बीच शह और मात का खेल इस्तीफ़े तक पहुँच गया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर इस्तीफ़ा सौंप दिया है और चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के लिए कहा है आपको बता दें कि क़रीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ़्तार करने की ख़बरें आ रही है, सोरेन ED की हिरासत में ही राजभवन पहुँचे । सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विधायकों ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है और वे अगले मुख्यमंत्री होंगे राजभवन से विधायकों ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का आग्रह किया है।

जमीन घोटाले में फंसे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। ईडी से पूछताछ के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वहीं सत्तापक्ष की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। चंपई सोरेन जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी है। और हेमंत सोरेन कैबिनेट में कल्याण मंत्री भी है।

See also  पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां को आदित्य साहू ने दिलाई BJP की सदस्यता, बाबूलाल बोले- शबरी के वंशजों का रामभक्तों की पार्टी में स्वागत

रांचीः झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है।

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। जेएमएम की सांसद महुआ मांझी ने बताया कि वे ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now