- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर, शाम को राज्यपाल से की मुलाकात रात को हो गए दिल्ली रवाना

रांची : राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार रात दिल्ली चले गए। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर जाने की वजह से राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है।
जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री को ईडी ने 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच में पेश होने के कहा था, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री दिल्ली चले गए है। मुख्यमंत्री के चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाया जा रहे है। बताया ये जा रहा है कि वो किसी निजी काम की वजह से दिल्ली गए है। इससे पहले मुख्यमंत्री शाम को राजभवन गए थे और राज्यपाल से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजभवन में हुए ‘बिटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी में शामिल हुए थे।बताया जा रहा है कि वह कुछ राजनीतिक मुलाकात की कोशिश कर रहे हैं ,इसके अलावा वह कानूनी सलाह भी लेंगे।

See also  BCCI ने किया सालाना कॉन्ट्रैक्ट का एलान, रोहित-कोहली-बुमराह-जडेजा A+ केटेगरी में, 34 खिलाड़ियों से हुआ करार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now