लालू परिवार का डैमेज कंट्रोलः रोहिणी ने नीतीश पर निशाना साधने वाले अपने पोस्ट को किया डिलीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2024

पटना : लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने दो घंटे के अंदर अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। अपने पुराने पोस्ट में रोहिणी ने बिना नाम लिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। परिवारवाद को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए रोहिणी ने नीतीश पर तीखा तंज कसा था। इस पोस्ट के बाद बिहार का राजनीतिक तापमान और गर्म हो गया था और वहां आरजेडी-जेडीयू गठबंधन के खत्म होने के कयास को पूरा बल मिल गया था। ये माना जा रहा था कि अब इन दोनों ही पार्टियों का गठबंधन आखरी सांस ले रहा है।
बढ़े राजनीतिक दवाब के बाद लालू यादव एक ओर जहां बेटी रोहिणी से फोन पर बात कर ट्वीट डिलीट करने को कहा, तो वही दूसरी ओर नीतीश कुमार ने उस पोस्ट को लेकर अपने अधिकारियों और नेताओं से जानकारी मांगी। नीतीश के दवाब में आकर लालू यादव ने अपनी बेटी को फोन कर पोस्ट डिलीट कराया।

See also  बिहार में पुल बनाने वाली सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर ED की रेड

rohini tweet
अपने पोस्ट में रोहिणी ने नीतीश पर हमला करते हुए लिखा था कि समाजवादी पुराधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह जिसकी बदलती विचारधारा है। आगे रोहिणी ने लिखा है कि खीज जताए क्या होगा,जब हुआ न अपना कोई योग्य,विधि का विधान कौन टाले,जब खुद की नीयत में ही हो खोट। नीतीश कुमार का नाम लिये बगैर रोहिणी ने आगे तंज कसते हुए लिखा है कि अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते अपनी कमियां,लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ को करते रहते है बदतमीजियां।

rohini tweet

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now