जयपाल सिंह मुंडा की हॉकी स्टिक चोरी, रांची के कचहरी रोड स्थित पार्क में प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर चुरा ले गए हॉकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2024

Jaipal Singh Munda hockey

जिस हॉकी स्टिक ने देश को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाया उस हॉकी स्टिक की रक्षा करने में नाकाम हो गया है रांची नगर निगम । जी राजधानी रांची में सबसे पुराने मरांग गुमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम को पहले बर्बाद किया गया फिर उसे तोड़़ पार्क बना दिया और उस पार्क में लगी जयपाल सिंह मुंडा  मूर्ति के  हाथ को तोड़ की हॉकी स्टिक  ही चोरी कर ली गई ।  शहर के बीचों -बीच इस रांची नगर निगम के पार्क की सुरक्षा को लेकर सरकार और नगर निगम कितनी जागरुक है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झारखंड के महान शख्सियतों में एक पूर्व ओलंपियन, संविधान सभा के सदस्य और अलग झारखंड राज्य की मांग सबसे पहले करने वालों में एक जयपाल सिंह मुंडा की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी जाती है ।

इस पार्क को लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से विकसित किया गया है । इसमें हॉकी के साथ टेनिस खेलने की सुविधा तो है लेकिन सुरक्षा के नाम पर शायद कुछ नहीं है तभी इतनी बड़ी घटना हुई ।

See also  गयाजी में बाघ के बाद अब रिहायशी इलाके में घुसा हाथी, झारखंड से बिहार में हुई एंट्री से दहशत में लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now