विमान सेवा पर घने कोहरे की मार, रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट हुई कैंसिल

रांची : उत्तर भारत में हो रहे कड़ाके की ठंड का असर पिछले दो दिनों से रांची और झारखंड के कई जिलों में देखा जा रहा है। रेल सेवा के बाद अब इसका विमान सेवा पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। घने कोहरे की वजह से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ने वाली उड़नों को या तो रद्द कर दिया गया है या वो विलंब से चल रही है।
खराब मौसम की वजह से गुरूवार को रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट को कैंसिल किया गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों के आवागमन को रोक दिया गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरू के विमान को कैंसिल कर दिया गया है। गोवा जाने वाली फ्लाइट 2 फरवरी तक कैंसिल कर दी गई है। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों के बीच बहुत नाराजगी है। पहले ट्रेन यातायात कोहरे की वजह से प्रभावित हुआ और अब विमान सेवा के प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बता दें, रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 1300 मीटर की दृश्यात्मकता जरूरी है, वहीं, कोहरे की वजह से 500 मीटर तक की ही विजिविलिटी है, ऐसे में स्थिति नार्मल होने के बाद विमान अब उड़ान भर सकेंगे।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now