- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची के आसमान में धुंध की चादर, आज बारिश होने की संभावना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 18, 2024

पटना समेत 20 जिलों में कोहरे का असर, 50 मीटर विजिबिलिटी, बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी

रांची : झारखंड में मौसम ने पिछले दो दिनों ने करवट ली है। बदले मौसम के मिजाज का असर रांची समेत कई जिलों में देखा जा रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में कोहरा और बादल छाया हुआ है। कही कही धुप भी नहीं निकली। बुधवार को रांची में काफी देर बाद हल्की धूप निकली। मौसम के बदलने से अधिकतम तापमान गिर गया है और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।
गुरूवार को भी मौसम बुधवार जैसा ही है, आसमान में बादल और कोहरा छाया हुआ है। धुप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा। रांची और उसके आसपास, संताल और कोल्हान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाक के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री बढ़ जाएगी, यह एक दो दिनों तक बढ़ा रहेगा। अगले तीन दिनों तक बिहार से सटे इलाकों में घना कोहरा रहेगा। इसको लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम के बदले मिजाज का असर रेल और विमान सेवा पर भी पड़ा है। बेंगलुरू-रांची विमान सेवा रद्द किया गया, पुणे-रांची विमान सेवा को भुवनेश्वर परिवर्तित कर दिया गया। कई विमान घंटों विलंब से रवाना हुई और कई विलंब से रांची पहुंची। झारखंड अभिभावक संघ ने ठंड को लेकर स्कूलों के समय में परिवर्तन करने और छुट्टी करने की मांग को लेकर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा। संघ ने कहा कि ठंड की वजह से बच्चों की तबियत बिगड़ रही है, इसलिए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाए।

See also  क्रिकेटर रिंकू सिंह को शादी से पहले होने वाली सांसद पत्नी ने दिया सरप्राइज, मैच प्रैक्टिस के बीच ग्राउंड पर पहुंचीं
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now