गोड्डा, खूंटी, सिमडेगा, जामाताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम , जमशेदपुर ग्रामीण और रांची, धनबाद तथा जमशेदपुर के सिटी एसपी बदले
रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 9 पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी।
गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) बनाया गया है , जबकि जैप-6 जमशेदपुर के समादेष्टा अंशुमन कुमार को रांची सिटी का एसपी बनाया गया है।
खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर को पश्चिमी सिंहभूम का एसपी, राज्यपाल के परिसहाय अमन कुमार को खूंटी का एसपी, जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट को देवघर का एसपी, धनबाद के सिटी एसपी आर0 राजकुमार को लोहरदगा का एसपी, रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार को सौरभ को सिमडेगा और जमशेदपुर ग्रामीण के एसपी नाथू सिंह मीना को गोड्डा का सपी बनाया गया है। जबकि सहायक पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था धनबाद को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। साथ ही वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, वे पुलिस मुख्यालय रांची में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।
9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी बदले
Leave a Comment
Leave a Comment


