70 हजार घूस लेते गिरफ्तार देवघर के सिविल सर्जन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

70 हजार घूस लेते गिरफ्तार देवघर के सिविल सर्जन को हाईकोर्ट से मिली जमानत

रांची: 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार देवघर के सिविल सर्जन रंजन सिन्हा को झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिली है। शनिवार को कोर्ट ने रंजन सिन्हा को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी। जस्टिस आर मुखोपाध्याय ने दस दस हजार के दो मुचलकों पर रंजन सिन्हो को जमानत दे दी।

गिरिडीह में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, चाल धंसने से एक के मरने की खबर, अधिकारी पहुंचे मौके पर
दरअसल, 16 अक्टूबर 2024 को एसीबी की टीम ने देवघर सिविल सर्जन को एक नर्सिंग होम के रिन्यूअल कराने के एवज में घूस मांगते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। देवघर के मधुपुर में बंगाल नर्सिंग होम चलाने वाले महफूज आलम से रिश्वत मांगने का आरोप में रंजन सिन्हा को गिरफ्तार किया गया था। उन्होने पहले एक लाख रुपये फिर बाद में डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद महफूज आलम की शिकायत पर एसीबी ने उन्हे गिरफ्तार किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now