6th Phase Jharkhand ; रांची,जमशेदपुर,धनबाद और गिरिडीह में सुबह से मतदान केंद्रों पर कतार, रांची में राज्यपाल ने डाला वोट

Jharkhand Governor
  • 6th Phase रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह में मतदान
  • सभी 8963 बूथों पर वेब कास्टिंग से रखी जाएगी नजर
  • बूथों पर पहुंचे मतदानकर्मी, सभी बूथ पर तैनात रहेगी पारा मिलिट्री फोर्स
  • 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा संभालेंगे व्यवस्था
  • सबसे ज्यादा धनबाद में हैं मतदाता

रांचीः झारखंड की चार सीटों पर मतदान जारी है । रांची, धनबाद, गिरिडीह औऱ जमशेदपुर में सुबह से वोटर्स की कतार नजर आ रही है । झारखंड में कुल 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इन सभी चार सीटों पर पिछली बार बीजेपी और आजसू को बड़ी जीत हासिल हुई थी।

रांची,गिरिडीह और धनबाद by Vivek Sinha

झारखंज के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने वोटिंग की
झारखंज के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने वोटिंग की

संजय सेठ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि छठे चरण के चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 8963 बूथों पर कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग से नजर रखी जा रही है ।। यही जिम्मेदारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने कंट्रोल रूम से निभा रहे हैं ।  हर बूथ के भीतर और बाहर 4-डी कैमरे लगे हैं। सभी बूथों पर प्राथमिक सुविधाएं बहाल की गयी हैं। उन्होंने बताया कि बूथों पर मतदानकर्मी पहुंच गये हैं। सभी बूथ पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गयी है। निर्वाचन आयोग वेब कास्टिंग की मदद से वोटिंग स्पीड की भी मॉनिटरिंग करेगा और जरूरत के अनुसार मतदानकर्मियों को निर्देशित किया जाएगा। स्पीडी वोटिंग के लिए मतदानकर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है, ताकि मतदाता को मतदान के लिए कतार में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े।

Breaking News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, आठ नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Amit Shah ने जामताड़ा में लव जिहाद, लैंड जिहाद, गौ तस्करी और घुसपैठ का उठाया मुद्दा, सीता सोरेने के लिए मांगा वोट

कहां कितने मतदाता?

छठे चरण में सभी चरणों से अधिक 82,16,506 मतदाता हैं। आसमें सर्वाधिक 22,85,237 मतदाता धनबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं। जबकि, सबसे कम 18,64,660 मतदाता गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि कुल 8963 बूथों में से 186 बूथों पर महिलाएं और 22 पर युवा व्यवस्था संभालेंगे। वहीं 15 यूनिक बूथ हैं, जिसे विशेष तरह से विकसित किया गया है। छठे चरण के चुनाव में कुल 290 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। उनमें जमशेदपुर में 133, धनबाद में 80, रांची में 69 और गिरिडीह में 8 थर्ड जेंडर के मतदाता मतदान करेंगे।

सवैतनिक अवकाश का एलान

उन्होंने हर संस्थान को अपने कर्मियों को मतदान दिवस 25 मई को नियमानुसार सवैतनिक अवकाश देने और मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य सेवा वाले संस्थान भी अपने कर्मियों को वोटिंग की सुविधा दें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now