सिमडेगाः जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से 6 बच्चे फरार हो गए है। ये सभी बच्चे अलग-अलग मामलों में पकड़े गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, ड्राम लगाकर बच्चे संप्रेक्षण गृह की बाउंड्री फांदकर फरार हो गए है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है।
लोहरदगा में पूर्व नक्सली का शव तालाब से बरामद, तीन दिनों से था लापता
हत्या सहित कई गंभीर मामलों में पकड़े गए 6 नाबालिग रविवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर बाल संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार फरार बच्चों में लातेहार का एक, पश्चिम सिंहभूम के दो और गुमला के 3 बच्चे शामिल हैं। इनके फरार होने की सूचना मिलते हैं डीएसपी हेडक्वार्टर और एसडीपीओ सिमडेगा मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस फरार बच्चों को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है।
रांची में हो रही लगातार बारिश से गिर गया कच्चा मकान, एक बच्चे की मौत, तीन घायल
विदित हो कि कुछ माह पूर्व भी बाल संप्रेक्षण गृह के एक बच्चे के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके पश्चात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था और अब एक साथ 6 बच्चों के भागने का मामला सामने आने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



