पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट

किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, मोहल्ले में पुलिस ने मारी रेड तो मच गया हाए-तौबा

पटनाः बिहार के पटना जिले के पालीगंज में एक होटल से सेक्स रैकेट पकड़ाया गया है। नगर थाने से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 6 लड़के और लड़कियों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि तीनों जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है। होटल संचालक और मैनेजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए पकड़े गए लड़के और लड़कियों के खिलाफ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सहमति से सेक्स की उम्र नहीं हो सकती कम, 18 साल से पहले गैर-कानूनी, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का जवाब

इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी-1 राजीव चंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पालीगंज के कुछ होटलों में देहव्यापार का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में होटल के कमरों में मिले। पुलिस ने तीन जोड़ों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

बकौल डीएसपी-1 होटल संचालक को पुलिस की आने की भनक लग चुकी थी और वह मौके से फरार हो गया। लेकिन होटल का कारोबार देखने वाले मैनेजर राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

साइबर फ्रॉड मामले में मगही सिंगर ममता गिरफ्तार, ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर देती थी झांसा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now