बिहार में 46 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में 46 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

पटनाः राज्य सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 46 अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान कर दी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, लैंड फॉर जॉब केस में 8 दिसंबर को होगी कोर्ट में अगली सुनवाई
इसमें 1996 बैच के अधिकारी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष विपिन कुमार को टॉप पे-स्केल (शीर्ष वेतनमान) में प्रोन्नत किया गया है। इसी बैच के राहुल कुमार को भी शीर्ष वेतनमान का लाभ दिया गया है।2013 बैच के योगेंद्र सिंह को विशेष सचिव वेतनमान में पदोन्नति मिली है, जबकि श्रीधर चिरीबोलू को प्रधान सचिव बनाया गया है।
कई जिलाधिकारियों को भी विशेष सचिव स्तर का वेतनमान मिला है, जिनमें शामिल हैं, भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार, पश्चिम चंपारण के डीएम धर्मेंद्र कुमार, बांका के डीएम नवदीप शुक्ला, मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा और जमुई के डीएम नवीन कुमार।

बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा, कार-स्कार्पियों की टक्कर में लगी आग, एक की मौत, कई झुलसे
विशेष सचिव स्तर में पदोन्नत अन्य अधिकारी हैं, शैलजा, रंजीता, छिरिंग वाई भूटिया, जय प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, अरुणाभ चंद्र वर्मा, उपेंद्र प्रसाद, गीता सिंह, अरुण कुमार झा, नंद किशोर साह, नवीन कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, विद्यानंद सिंह, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अंजुला प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, पवन कुमार सिन्हा एवं महावीर प्रसाद शर्मा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now