गिरिडीह में गोलगप्पा खाने से 45 लोग पड़े बीमार, छह साल की बच्चे की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2026

गिरिडीह में गोलगप्पा खाने से 45 लोग पड़े बीमार, छह साल की बच्चे की मौत

गिरिडीहः मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में गोलगप्पा खाने के बाद फूट प्वाइजनिंग से करीब 45 लोग बीमार पड़ गये। गंभीर रूप से बीमार छह साल की एक बच्चे की मौत हो गयी। मृत बच्चे की पहचान रंजन कुमारद के रूप में की गयी। बीमार लोगों में बड़ी संख्या महिलाएं एवं बच्चों की हैं। 22 लोगों की तबीयत गंभीर बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम एक ठेले पर करीब 45 लोगों ने गोलगप्पा खाया था। रविवार सुबह होते-होते इनकी हालत बिगड़ने लगी। अधिकांश मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोलगप्पा खाने वाले लोगों को रविवार सुबह तेज बुखार, पेट में असहनीय दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।फूड पॉइजनिंग का सबसे घातक असर बजटो गांव निवासी रिंकू देवी के 6 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार पर हुआ। उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है,और पूरे गांव में शोक की लहर है।
घटना के बाद 22 से अधिक बीमार लोगों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। मरीजों में 5 साल के बच्चों से लेकर 45 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है। इधर, पुलिस उस अज्ञात ठेले वाले की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सैंपल जांच के लिए बुलाई गई है।

See also  झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने जारी की अधिसूचना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now