नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन को मंजूरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 29, 2025

नीतीश कैबिनेट में 31 एजेंडों पर लगी मुहर, 15 साल बाद बढ़ी छात्रवृत्ति की राशि

पटनाः मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 41 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार पत्रकार पेंशन सम्मान योजना में बदलाव करने की भी स्वीकृति दी गई है।बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन के लिए एक अध्यक्ष एक उपाध्यक्ष और पांच सदस्य होने की स्वीकृति दी गई है। साथ ही बिहार पशु चिकित्सा सेवा नियमावली 2020 में संशोधन करने की भी स्वीकृति मिली है।

देवघर में भीषण सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
सीएम नीतीश की कैबिनेट ने पटना में राम मनोहर लोहिया पथ चक्र के निर्माण के लिए 675 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की है। साथ ही केंद्रीय सड़क निधि अंतर्गत आने वाले सारण जिले के छपरा शहर के गांधी चौक से नगर पालिका चौक के लिए फ्लाईओवर निर्माण को लेकर 696 करोड़ 26 लाख 71000 रुपए मंजूर किए गए हैं।

See also  'अबुआ आवास' दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही करने वाले पर गढ़वा DC ने की बड़ी कार्रवाई

पटना में ‘डॉग बाबू’ का निवास प्रमाण पत्र बनाने के मामले में डीएम की कार्रवाई, एक निलंबित, दूसरा बर्खास्त
सुपौल जिला अंतर्गत आने वाले छातापुर प्रखंड की 23 पंचायत के 63 गांव में जिला आपूर्ति के लिए 320 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वहीं, 115009 आंगनबाड़ी केंद्रों में इक्विपमेंट और फर्नीचर मद के अंतर्गत बर्तन सेट खरीदने के लिए 115 करोड़ 90 हजार रुपए दिए गए हैं।डेहरी ऑन सोन रोहतास में 30 मेट्रिक टन संयंत्र स्थापित करने के लिए 69 करोड़ 66 लाख रुपए दिए गए हैं, जबकि वजीरगंज और गया में 2 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता की डेयरी संयंत्र की स्थापना के लिए 50 करोड़ 27 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

मुकेश सहनी की पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले VIP सुप्रीमो का एलान
पटना में एम्स से दीघा रेल से सड़क पुल के पटना छोड़ तक दो लेन सड़क और चार लाइन एलिवेटेड लेन के साथ-साथ दीघा रेल सह सड़क पुल के पटना छोड़ तक पहुंच पथ के निर्माण कार्य के लिए 1368 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि स्वीकृति की गई है।सीतामढ़ी में 30 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता के दूध चरण संयंत्र स्थापना के लिए 70 करोड़ 33 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, गोपालगंज में 1 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के डेयरी संयंत्र की स्थापना के लिए 54 करोड़ 73 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

See also  बिहार में एक और इनकाउंटर, मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश टेंटुआ

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now