हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा

रांचीः गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में 40 एजेंडों पर मुहर लगी है।

झारखंड में ACB की दो बड़ी कार्रवाई, कोडरमा में घूसखोर SI और गुमला में पंचायत सचिव रिश्वत लेगे हुई गिरफ्तार
कैबिनेट के फैसले
मानकी मुंडा छात्रवृति योजना में संशोधन
झारखंड में ड्राइविंग इंस्टिट्यूट के लिए राशि को मंजूरी
रांची के विमेंस कॉलेज में प्रस्तावित छात्रावास के स्थल परिवर्तन को मंजूरी, अब मोराबादी में बनेगा छात्रावास

Ncc कैडेट्स के नाश्ते की राशि को बढ़ाया गया

- Advertisement -
LD-advertisement

महिला विद्यालय सारठ को डिग्री कॉलेज में परिवर्तित किया गया

- Advertisement -
royal-soler-new

जनगणना के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मी लिए जाएंगे

रेडबर्ड से ली जा रही सेवा को अवधि विस्तार

सीमित ऑनलाइन परीक्षा नियमावली को मंजूरी

राजकीय विश्वविद्यालय नियुक्ति नियमावली के आरक्षण रोस्टर को मंजूरी

झारखंड सिटी टूरिस्ट टैक्स रूल्स को मंजूरी,इसके अनुसार अब भारत के नागरिक और विदेशी नागरिकों को होटल में रहने पर अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करना होगा

शिशु देखभाल अवकाश में शुरुवाती एक साल में पूरा वेतन मिलेगा, दूसरे साल में 80 फीसदी वेतन

दो साल का होता है शिशु देखभाल अवकाश

नेतरहाट विद्यालय के कर्मियों को मिलेगा 20 फीसदी विशेष वेतन
डाल्टेनगंज स्टेशन का नाम मेदिनीनगर स्टेशन हुआ
झारखंड सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली को मंजूरी
एसएस मेमोरियल कॉलेज के नए भवन के लिए राशि को मंजूरी
गोड्डा में नए महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए 88 करोड़ की मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now