दिल्ली में DPS समेत 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बिल्डिंग को खाली कराया गया

दिल्ली में DPS समेत 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बिल्डिंग को खाली कराया गया

डेस्कः राजधानी दिल्ली के तीन बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सोमवार को सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिन स्कूकों को बम की धमकी दी गई है उनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल, श्रीराम वर्ल्ड स्कूल और मॉर्डन स्कूल शामिल हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। एहतियातन स्कूलों को खाली कराकर सभी छात्रों को वापस घर भेज दिया गया है।

Breaking News: झारखंड के गवर्नर रहे चुके सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सोमवार सुबह 7:24 बजे डीपीएस द्वारका समेत कई स्कूलों में बम की धमकी के बारे में सूचना मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते के साथ दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस की टीमें तीनों स्कूलों में गहनता से तलाश कर रही हैं।

रांची के कावेरी रेस्टूरेंट में ग्राहक के साथ गुंडागर्दी, खाना में देरी की शिकायत पर जमकर पीटा, VIDEO हुआ वायरल
बता दें कि स्कूल-कॉलेजों को बम की धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहींं है। इस साल अब तक कई बार दिल्ली समेत देशभर के कई स्कूल-कॉलेज और हवाईअड्डों को ऐसी धमकियां मिल चुकी है। हालांकि, हर बार यह धमकी महज अफवाह ही साबित हुई हैं।दिल्ली पुलिस का कहना है कि धमकी भरा मेल एक Gmail आईडी के ज़रिए आया है। इसे कई स्कूलों को भेजा गया है। दो और स्कूलों ने दिल्ली पुलिस को ऐसे ईमेल के बारे में जानकारी दी है। ये स्कूल हैं- मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-4, द्वारका और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now