झारखंड के दुमका में सड़क दुर्घटना में दुल्हन समेत 3 की मौत, विदाई के बाद ले जाते वक्त रास्ते में हुआ हादसा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 2, 2025

बासुकीनाथ-देवघर रोड़ पर सड़क हादसा, पिकअप और ऑटो की भिड़ंत, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल

दुमकाः झारखंड के दुमका में बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं इस दुर्घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। जिनका इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास हुई। जब पत्थर भरे ट्रक से एक पत्थर गिरकर बारात के साथ जा रहे बाइक सवार को लग गया, जिसके बाद वो गिर गया। इसके बाद जब अन्य लोग उसका हाल पूछ रहे थे, तभी सड़क से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में शिकारीपाड़ा के नव पहाड़ गांव में रहने वाली युवती चूमकई हांसदा की शादी पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना के बबूईझूटी गांव निवासी निर्मल मुर्मू के साथ हुई थी। इसके बाद शाम को शादी के बाद पार्टी भी हुई थी।

See also  झारखंड में 3 सीटों पर INDIA गठबंधन के दलों में नहीं बन रही सहमति, होगा दोस्ताना मुकाबला

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हर हर महादेव का जयकार

परिजनों का कहना है कि गुरुवार को बेटी की विदाई नहीं होती है, इसलिए बुधवार देर रात को ही दुल्हन को ससुराल के लिए विदा कर दिया गया। दुल्हन सहित आठ लोग चार बाइक पर सवार होकर बबूईझूटी के लिए रवाना हुए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

दलदली के पास पत्थर लोड ट्रक से एक पत्थर का टुकड़ा बारात के साथ जा रही एक बाइक पर सवार शख्स पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान चारों बाइक चालकों ने सड़क किनारे बाइक रोक दी और घायल का हालचाल लेने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक खाली ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में डुनुस सोरेन नाम के व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दुल्हन सहित घायल पांच लोगों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जिसमें से इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। गंभीर रूप घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि बाकी घायलों का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

See also  उत्पाद सिपाही परीक्षा में सेंध लगाने वाला अतुल वत्स गिरफ्तार, बिहार सहित कई राज्यों में पेपर लीक मामले में आ चुका है नाम

बिहार के 25 जिलों में झमाझम बरसात, मौसम विभाग ने 7 मई तक के लिए जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now