कार में विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर घुम रहे थे 3 लड़के, जयराम महतो की पार्टी JLKM का लिखा था नाम, पुलिस ने पकड़ा

रांचीः पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित दीपाटोली में गुरुवार की रात कार में रांची विधानसभा अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर तीन युवक घुम रहे थे। कार के नंबर प्लेट पर विधानसभा अध्यक्ष के साथ जयराम महतो की पार्टी का नाम जेएलकेएम भी लिखा हुआ था। पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ा और उससे पूछताछ की।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 07.21.48 6656b0ec

झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास, बाबूलाल ने जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का नाम जोड़ने की मांग की
पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली कि इलाके में धौंस जमाने के लिए कार चला रहे युवक ने अपनी गाड़ी में पार्टी अध्यक्ष का बोर्ड लगा लिया था। कार सवार युवक का न तो कोई विधानसभा में है और न ही विधानसभा अध्यक्ष से उनका कोई संपर्क है। जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से भी उसका किसी तरह का संपर्क होने की बात सामने आई है।

WhatsApp Image 2025 08 29 at 07.21.48 d75758f0

पटना से अगवा धनबाद के जमीन कारोबारी का बेटा नालंदा से बरामद, मांगी गई थी 10 लाख की फिरौती
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कार में पकड़े गए तीनों युवकों का पूरा डिटेल लेने के बाद देर रात थाने से छोड़ दिया गया। गाड़ी के कागजात की जांच की जा रही है। कार पर नंबर MH 43 AL 9454 लिखा है। फर्जी तरीके से लगाए गए बोर्ड को पुलिस ने हटा दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now